Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महात्मा गांधी पर टिप्पणी से हरियाणा विधानसभा में हंगामा, 15 मिनट रुकी कार्यवाही

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान महात्मा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी से सदन में तीखा विवाद खड़ा हो गया। भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के बयान पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ा विरोध जताते हुए स्पीकर के आसन के सामने प्रदर्शन किया, जिससे करीब 15 मिनट तक कार्यवाही बाधित रही।

दरअसल, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने देश विभाजन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए महात्मा गांधी के अनशन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि सही समय पर अनशन किया जाता तो हालात अलग हो सकते थे। उनके इस बयान पर कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताई और नारेबाजी शुरू कर दी।

हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने हस्तक्षेप करते हुए आपत्तिजनक शब्दों को कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हो सकी।

चर्चा के दौरान भाजपा विधायक घनश्याम दास ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन कपूर सिंह ने किया। विपक्ष की ओर से अशोक अरोड़ा ने सरकार को घेरते हुए धान घोटाले, रोहतक टेलीकॉम मामले और हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिभाषण में स्वास्थ्य, प्रदूषण, पशुपालन और परिवहन जैसे अहम मुद्दों का उल्लेख नहीं किया गया।

विवाद के बीच मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पूर्ववर्ती सरकार पर क्षेत्रवाद और पक्षपात के आरोप लगाए। इस पर कांग्रेस विधायकों ने फिर से विरोध दर्ज कराया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भी हस्तक्षेप करते हुए सदन में व्यवस्था बनाए रखने की मांग की।

एचपीएससी समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष को सदन न छोड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि वे हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं। इस पर विपक्ष ने सरकार पर बहस से बचने का आरोप लगाया।

कुल मिलाकर महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद पूरे सत्र के दौरान राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बलदेव छठ मेले में पार्किंग को लेकर विवाद, तिपहिया खड़ा करने पर मारपीट

Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू-श्री बलदेव छठ मेले में शनिवार को पार्किंग व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मेले के बाहर पार्किंग स्थल के सामने तिपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर वाहन चालक और पार्किंग संचालकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद लोगों के बीच मारपीट...

अमेरिका में सड़क हादसे में पिहोवा के युवक की मौत, 12 साल बाद घर लौटने की थी तैयारी

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा की सिकंदरा कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय विक्की अरोड़ा की अमेरिका के इंडियाना में सड़क हादसे में मौत हो गई। विक्की ट्राला चालक था और करीब 12 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। वह नवंबर-दिसंबर में स्थायी रूप से घर लौटने की तैयारी कर रहा था। परिवार में उसकी शादी को...

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, माता के दर्शनों को लगी लंबी कतारें

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। माता के दरबार में शीश नवाने के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ का आलम यह रहा कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दोहरी...

तीन माह में प्रदेश सीबीएसई स्कूलों में 2 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Summer express/सोलन-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अगले तीन महीनों के भीतर करीब 2,000 और शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। वह सोलन जिले के अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 150 सीबीएसई...

अंबाला में राधाष्टमी की धूम, मंदिरों में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना

Summer express/अंबाला-:अंबाला में राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं भजन-कीर्तन हो रहे हैं तो कहीं विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.