Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होला मोहल्ला पर श्री आनंदपुर साहिब में एंड्यूरेंस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

श्री आनंदपुर साहिब। होला मोहल्ला के जोड़ मेले के अवसर पर विरासती खेल अखाड़ा श्री आनंदपुर साहिब की ओर से इंडियन हॉर्स सोसाइटी ऑफ इंडिया के सहयोग से 2 मार्च को घुड़सवारी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता घोड़ों की सहनशक्ति और शारीरिक क्षमता को परखने के उद्देश्य से करवाई जा रही है।

इस मौके पर जानकारी देते हुए भाई सतविंदर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत घोड़ों को 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। दौड़ पूरी करने के बाद पशु चिकित्सकों द्वारा घोड़े की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान घोड़े की दिल की धड़कन, सांस सामान्य होने में लगने वाला समय, मुख्य नस (शाह रग) की स्थिति, छाती की नसें, मुंह की नमी (म्यूकस), मांसपेशियों की हालत, चाल, डिहाइड्रेशन और पेट की स्थिति सहित कुल दस मानकों पर परख की जाएगी। इन्हीं आधारों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

भाई सतविंदर सिंह ने बताया कि 20 किलोमीटर की दूरी पूरी करने के लिए न्यूनतम समय सवा घंटा और अधिकतम समय दो घंटे निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय से पहले या बाद में पहुंचने वाले घोड़े को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। सवार की आयु 14 वर्ष से अधिक और घोड़े की आयु 5 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है। घोड़े पर सामान्य लगाम का प्रयोग किया जाएगा तथा घोड़ा और सवार दोनों नशामुक्त होने चाहिए।

आयोजकों ने कहा कि यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है और भविष्य में इसे और बेहतर ढंग से करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पंजाब भर के घुड़सवारों, निहंग सिंह जत्थों और संगत से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। इच्छुक प्रतिभागी 28 तारीख तक ‪94785 23684‬ निर्धारित संपर्क नंबर पर संपर्क कर अपनी एंट्री दर्ज करवा सकते हैं और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.