चंडीगढ़ I चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के विधानसभा प्रोटेस्ट को लेकर बीजेपी विधायक निखिल मदान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब सदन की कार्यवाही चलती है, उस दौरान धारा 144 लागू होती है और इतनी संख्या में इकट्ठा होकर प्रदर्शन करना नियमों के खिलाफ है।
मदान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मुद्दे वे बाहर उठाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सदन के अंदर उठाने का मौका मिलता है तो वे वॉकआउट कर देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस चर्चा से बचती है।
बीजेपी विधायक ने कहा कि कांग्रेस के पास अब प्रदेश से जुड़ा कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और मीडिया में बने रहने व जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन्हें धरना-प्रदर्शन करना है, वे सेक्टर-25 में जाकर करें।