Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्रीनगर कॉलोनी में बेसहारा पशुओं का हमला, 80 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप

हिसार  | हिसार के मिर्जापुर रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। घर के बाहर बैठी 80 वर्षीय संतोष देवी पर बेसहारा पशुओं ने हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो गायों और एक सांड के बीच आपसी संघर्ष चल रहा था। इसी दौरान एक गाय ने संतोष देवी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह करीब पांच फीट दूर सड़क पर जा गिरीं। इसके बाद एक सांड ने उन्हें पैरों से कुचल दिया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पशुओं को किसी तरह भगाया, लेकिन तब तक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।

परिजन तुरंत उन्हें शहर के जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार, उनके एक पैर की हड्डी टूट चुकी थी और पेट व पसलियों में गहरी चोटें आई थीं। हालत लगातार बिगड़ती गई और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतका के बेटे सतबीर ने बताया कि चाय पीने के बाद उनकी मां रोज की तरह घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थीं। वह कुछ ही दूरी पर मंदिर की ओर गए थे, तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर वह कुछ सेकेंड पहले लौट आते तो शायद मां को बचाया जा सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रीनगर कॉलोनी में लंबे समय से बेसहारा पशुओं की समस्या बनी हुई है। नगर निगम को कई बार शिकायतें देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। निवासियों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण अब एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जिससे इलाके में रोष व्याप्त है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.