Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोशल मीडिया विवाद में हेड कॉन्स्टेबल बर्खास्त, जांच प्रभावित करने का आरोप

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता और विभागीय नियमों के उल्लंघन के मामले में हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक उपासना ने यह कार्रवाई करते हुए कहा कि संधू पर चल रही विभागीय जांच को प्रभावित करने, इंटरनेट मीडिया का दुरुपयोग करने और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े नियमों के उल्लंघन के आरोप साबित हुए हैं।

जानकारी के अनुसार सुनील संधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर विभागीय जांच को प्रभावित करने की कोशिश की और अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने इंटरनेट मीडिया पर व्यूअर्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पुलिस वर्दी का भी दुरुपयोग किया, जो विभागीय आचार संहिता के खिलाफ है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले उसे लाइन हाजिर किया गया था। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच की गई और सामने आए तथ्यों के आधार पर उसे नौकरी से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया।

एसपी उपासना ने बताया कि सुनील संधू नशा विरोधी जागरूकता टीम का सदस्य था। उसके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान यह पाया गया कि उसने सोशल मीडिया के माध्यम से विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और चल रही जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू पिछले तीन दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती है। गौरतलब है कि संधू ने डीएसपी ललित पर उसे नशा तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। पुलिस का कहना है कि अगर उसे कोई शिकायत थी तो वह इसे एसपी, आईजी या डीजीपी स्तर पर आधिकारिक रूप से दर्ज करा सकता था, लेकिन उसने मामला सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। फिलहाल पुलिस विभाग ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.