Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में हत्या का खुलासा: 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

शिमला, संजू-:ठियोग क्षेत्र में हुए संदिग्ध हत्या प्रकरण का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना ठियोग में BNS की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया था। यह घटना ग्राम जराई की है, जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी की सुबह ग्राम जराई निवासी जगदीश जब अपने बाग में बने डेरे पर पहुंचे तो दोनों कमरे अंदर से बंद मिले। एक कमरे में कोई नहीं था, जबकि दूसरे कमरे में धनी राम फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। उनकी सांसें नहीं चल रही थीं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि सुरेश नामक व्यक्ति ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया और अपने परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। फॉरेंसिक टीम और FSL जुन्गा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं DSP ठियोग ने भी मौके का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और डिजिटल विश्लेषण के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शरमला पंचायत के गांव शर्मठू में छिपा हुआ है। 1 मार्च को पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश और शराब के नशे में आरोपी ने कृषि उपकरण से हमला कर धनी राम की हत्या की। पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.