Facebook-f Youtube X-twitter

संतोखपुरा फायरिंग कांड सुलझा, दो आरोपी बटाला से गिरफ्तार

जालंधर |  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संतोखपुरा इलाके में पशुपालन विभाग के डॉक्टर यशपाल के घर पर की गई अंधाधुंध फायरिंग की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को बटाला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौल, बाइक और फायरिंग की वीडियो बनाने वाला मोबाइल फोन भी बरामद किया है। हालांकि अधिकारियों की ओर से औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए करतारपुर, सुभानपुर, ब्यास, रईया और बाबा बकाला के गांव तरसिक्का तक पहुंचीं। जांच में सामने आया कि आरोपी बाइक पर धार्मिक झंडे लगाकर फरार हुए थे, ताकि नाकाबंदी के दौरान उन्हें श्रद्धालु समझकर रोका न जाए। ब्यास टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में उनकी तस्वीरें कैद हुईं। करीब 250 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने बटाला स्थित उनके ठिकाने का पता लगाकर सोमवार रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों को विदेश में बैठे किसी व्यक्ति से डॉक्टर यशपाल के घर फायरिंग करने का टारगेट मिला था। हालांकि सौदे की रकम और साजिश के पीछे की असली मंशा की जांच अभी जारी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के पास अन्य हथियार भी हो सकते हैं, इसलिए उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

गौरतलब है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर रुककर उनकी गाड़ी और मकान पर लगभग 10 राउंड फायरिंग की थी। एक आरोपी गोली चला रहा था, जबकि दूसरा घटना की वीडियो बना रहा था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। थाना-8 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शुरुआत में मामले को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा था, हालांकि डॉक्टर को किसी प्रकार की फिरौती कॉल नहीं मिली थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

जयराम ठाकुर ने सिया हत्याकांड पर जताई नाराजगी, त्वरित कार्रवाई की उठाई मांग

मंडी ,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिया हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद सरकार अब तक केवल जांच तक ही सीमित है, जबकि ऐसे संवेदनशील मामलों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की...

संगठन की अनदेखी पर फिर उठे सवाल, सरकार–संगठन तालमेल सुधारने की जरूरत: कौल सिंह ठाकुर

शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने एक बार फिर सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी से पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर सरकार के कामकाज और जमीनी स्तर पर...

नगर निगम हमीरपुर का सख्त फैसला: सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों के शौच पर रोक, पंजीकरण अनिवार्य

हमीरपुर, अरविंद-: नगर निगम हमीरपुर ने शहर में बढ़ती गंदगी और कुत्तों से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए सख्त कदम उठाया है। निगम ने आदेश जारी करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों के शौच करवाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सभी पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।...

HRTC धर्मशाला बस स्टैंड निर्माण विवाद: कोर्ट जाने की तैयारी, वेंडर पर सख्ती

Summer express/धर्मशाला : राहुल चावला-: धर्मशाला में लंबे समय से लंबित बस स्टैंड निर्माण को लेकर अब मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) इस मुद्दे पर जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन वेंडर द्वारा लगातार निर्माण कार्य में देरी और आनाकानी से नाराज़...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.