Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरनाला में मामूली झगड़ा बना बड़े विवाद में, ताबड़तोड़ फायरिंग

Summer Express , बरनाला | पंजाब के बरनाला जिले के भदौड़ में मामूली झगड़ा तेजी से बड़े विवाद में बदल गया, जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना के दौरान दो युवकों पर हमला किया गया, हालांकि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब रिशु गर्ग पुत्र सुरिंदर कुमार और उसका मित्र हरप्रीत सिंह खाने-पीने के लिए जैक्स पिज्जा हट, तिनकोनी भदौड़ गए थे। इस दौरान वहां पहले से बैठे जसवीर सिंह सिरा और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बहस हो गई। बहस के बाद रिशु और हरप्रीत को समझाकर घर भेज दिया गया, लेकिन इसके बाद जसवीर ने अपने साथियों अवतार सिंह, सुखवीर सिंह, सचिन खान, सुखजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और राजवीर सिंह को बुलाकर बदला लेने का प्लान बनाया।

जसवीर और उसके साथियों ने रिशु गर्ग के चाचा की किराने की दुकान पर उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हरप्रीत सिंह के सिर और प्रिंस कुमार के हाथ पर चोटें आईं। आसपास के दुकानदारों ने चोरों का पीछा किया तो राजवीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग की और अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया।

भदौड़ पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक पिस्तौल तथा दो गाड़ियां बरामद की। भदौड़ थाने के डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह सिद्धू और इंस्पेक्टर हरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि मामले में अवतार सिंह, सुखवीर सिंह, सचिन खान, सुखजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और राजवीर सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, लेकिन ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.