Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, एमसीएक्स पर चांदी ₹11 हजार से अधिक चढ़ी

Summer Express, नई दिल्ली |  देश के वायदा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी की कीमत में 11 हजार रुपये से अधिक की तेजी देखने को मिली, जबकि सोना भी करीब 1,700 रुपये महंगा होकर कारोबार करता नजर आया।

एमसीएक्स पर 5 मई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,67,160 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मंगलवार को यह 2,71,000 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में तेज उछाल के साथ 2,78,339 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। सुबह करीब 9:48 बजे चांदी 8,765 रुपये की बढ़त के साथ 2,75,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

वहीं 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना भी मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। पिछले सत्र में यह 1,60,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार को सोना 1,61,743 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,62,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। सुबह लगभग 9:50 बजे सोना 1,672 रुपये यानी करीब 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,61,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी के दाम मजबूत हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से जुड़े युद्ध के जल्द खत्म होने के संकेत दिए जाने के बाद डॉलर इंडेक्स में कमजोरी देखी गई, जिससे कीमती धातुओं को समर्थन मिला।

वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.8 प्रतिशत बढ़कर 5,179.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर 1.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,188.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं स्पॉट सिल्वर करीब 3 प्रतिशत उछलकर 89.60 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

दिल्ली:

  • 22 कैरेट सोना: 1,18,672 रुपये प्रति 8 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 1,29,456 रुपये प्रति 8 ग्राम

मुंबई:

  • 22 कैरेट सोना: 1,18,552 रुपये प्रति 8 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 1,29,336 रुपये प्रति 8 ग्राम

चेन्नई:

  • 22 कैरेट सोना: 1,19,592 रुपये प्रति 8 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 1,30,464 रुपये प्रति 8 ग्राम

हैदराबाद:

  • 22 कैरेट सोना: 1,18,552 रुपये प्रति 8 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 1,29,336 रुपये प्रति 8 ग्राम

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर की चाल और भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...

नाहरी की बेटी मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Summer express, सोनीपत। जॉर्जिया के बटुमी शहर में आयोजित बटुमी इंटरनेशनल ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 में नाहरी गांव की बेटी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मुस्कान ने देश, हरियाणा और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में...

साहा में कांवड़ शिविर के पास कांवड़िये की संदिग्ध हालात में मौत

Summer express, साहा। साहा स्टेडियम के पास लगाए गए कांवड़ शिविर के नजदीक रविवार सुबह एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.