Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद, उद्योग और होटल कारोबार प्रभावित

Summer Express,लुधियाना | अंतरराष्ट्रीय तनाव और खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। इसी कड़ी में गैस कंपनियों ने कई स्थानों पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी है, जिससे पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना सहित कई इलाकों में कारोबार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार देश की प्रमुख गैस कंपनियों ने फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित या बंद कर दी है। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और उद्योगों पर साफ दिखाई देने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की आपूर्ति जारी रखने के लिए कुछ नए नियम और शर्तें लागू की हैं। वहीं 5, 19 और 425 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रुकने से औद्योगिक इकाइयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि गैस कंपनियों के प्लांटों पर सिलेंडर भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, लेकिन डीलरों को पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इसके चलते कई जगहों पर वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कारोबारियों में चिंता बढ़ रही है।

सोमवार को कई गैस एजेंसियों के बाहर घरेलू सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। लोग सिलेंडर प्राप्त करने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। कुछ स्थानों पर उपभोक्ताओं और डीलरों के बीच बहस की स्थिति भी बन गई।

अरुण इंडेन गैस सर्विस के प्रमुख अरुण अग्रवाल के अनुसार केंद्रीय मंत्रालय के निर्देश पर कमर्शियल गैस की सप्लाई लगभग बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लुधियाना की करीब 80 प्रतिशत इंडस्ट्री एलपीजी गैस पर निर्भर है। ऐसे में गैस की कमी से उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

हालांकि फिलहाल अस्पतालों में मरीजों के लिए बनने वाले भोजन और रेलवे की पैंट्री सेवाओं के लिए कमर्शियल गैस की सीमित आपूर्ति जारी रखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो इसका असर उद्योग, व्यापार और आम लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.