Facebook-f Youtube X-twitter

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट पोर्टल के माध्यम से मिलेगी नौकरी,रोजगार के लिए भटकने की नहीं पड़ेगी जरूरत

मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को नौकरी की तलाश में दर-दर भटकने की जरूरत नहीं रहेगी। तकनीकी शिक्षा विभाग इसके लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट पोर्टल को बनाने जा रहा है जिसमें देश भर की कंपनियां अपनी जॉब रिक्वायरमेंट अपलोड करेंगी और उसी हिसाब से युवा उन पदों के लिए ऑनलाईन आवेदन और इंटरव्यू देकर नौकरी प्राप्त कर पाएंगे।

 तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक अक्षय सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 6 महीनों से इस पोर्टल पर कार्य जारी है और अगले एक महीने के अंदर इसे शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जबकि देश भर की कंपनियों के साथ संपर्क करके उनकी रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है। किस कंपनी के पास किन-किन पदों के लिए जॉब रिक्वायरमेंट है वो अपनी सारी डिटेल इस पोर्टल पर अपलोड करेंगे और साथ ही यह भी देख सकेंगे कि उनकी रिक्वायरमेंट के हिसाब से हिमाचल प्रदेश में कितने युवा प्रशिक्षित हैं। वहीं, युवाओं को भी मालूम रहेगा कि वे किस कंपनी में किस स्थान के लिए जॉब के लिए अप्लाई या इंटरव्यू देने जा रहे हैं और उन्हें उसके बदले में वेतन सहित कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी। अक्षय सूद ने बताया कि तकनीकी संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं के पास रोजगार के ज्यादा से ज्यादा और अपनी पसंद के हिसाब से अवसर मुहैया करवाने की दिशा में यह पोर्टल एक कारगर कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि विभाग का यही प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाया जाए और इसके लिए तकनीक को माध्यम बनाते हुए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.