Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर रेलवे स्टेशन पर टिकट को लेकर विवाद, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

Summer Express, जालंधर। पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर यात्री और महिला टिकट क्लर्क के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुले पैसे को लेकर हुई तीखी बहस के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री टिकट लेने के लिए काउंटर पर पहुंचा और उसने 200 रुपये का नोट दिया। इस पर महिला टिकट क्लर्क ने उससे खुले पैसे लाने को कहा। यात्री का कहना था कि उसके पास केवल 200 रुपये ही हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बहस में बदल गई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला क्लर्क यात्री से कह रही है कि यदि वह खुले पैसे नहीं देगा तो उसे टिकट नहीं दिया जाएगा। विवाद बढ़ने पर क्लर्क ने यात्री के पैसे वापस कर दिए और टिकट देने से इनकार कर दिया। कर्मचारी का कहना था कि उसके पास सीमित छुट्टे पैसे हैं और यदि एक यात्री को दे दिए गए तो अन्य यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

इस दौरान यात्री ने काउंटर के अंदर रखे पैसों की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि वहां पैसे होने के बावजूद उसे टिकट नहीं दिया जा रहा है। उसने यह भी कहा कि न तो ऑनलाइन भुगतान लिया जा रहा है और न ही खुले पैसे की व्यवस्था की जा रही है। वीडियो में महिला क्लर्क यह भी कहती सुनाई देती है कि यदि वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया तो वह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बुला लेगी।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आने के बाद एक यूजर ने इसे फिरोजपुर डिवीजन के रेलवे अधिकारियों को टैग कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद डीआरएम कार्यालय ने प्रतिक्रिया देते हुए शिकायतकर्ता से संपर्क नंबर मांगा ताकि मामले की औपचारिक जांच की जा सके।

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कर्मचारी को यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और यदि संबंधित कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडोनेशिया से डिपोर्ट गैंगस्टर जोबन बिल्ला पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आया

Summer express, मोहाली। चार हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में वांछित गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को आखिरकार पंजाब पुलिस ने भारत लाने में सफलता हासिल कर ली है। करीब छह महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया और संयुक्त अभियान के बाद आरोपी को इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर रविवार को मोहाली स्थित शहीद भगत...

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.