Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनकीरत औलख का फैंस के लिए अलर्ट: धोखाधड़ी से रहें सतर्क

Summer Express, चंडीगढ़ | मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने हाल ही में अपने फैंस और आम जनता से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लोगों को धोखाधड़ी के मामलों से बचने की चेतावनी दी।

वीडियो में सिंगर ने बताया कि कुछ लोग उनका और उनकी टीम का नाम लेकर लोगों को कॉल और मैसेज कर रहे हैं। अधिकतर कॉल विदेशी नंबरों, खासकर पाकिस्तानी नंबरों से किए जा रहे हैं। ठगों का मकसद लोगों को भ्रमित कर पैसों की मांग करना है। वीडियो में मनकीरत ने कुछ वॉयस मैसेज भी साझा किए, जिनमें धोखेबाज मनकीरत औलख का नाम लेकर लोगों को विदेश से पैसे भेजने का लालच दे रहे हैं।

मनकीरत ने कहा कि वे सीधे-सादे इंसान हैं और किसी से संपर्क करना हो तो स्वयं करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी अजनबी को अपना OTP न दें और किसी भी रजिस्ट्रेशन या मदद के बहाने पैसे न भेजें। उन्होंने बताया कि ठग 10 लाख रुपये का वादा करके 5,000 से 10,000 रुपये जमा करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

सिंगर ने यह भी कहा कि उनकी टीम इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि यह वीडियो अधिक से अधिक शेयर करें ताकि कोई भी व्यक्ति इन धोखेबाजों का शिकार न बने।

यह संदेश विशेषकर उन लोगों के लिए है जो सोशल मीडिया और कॉल के जरिए ठगी के शिकार हो सकते हैं, ताकि वे सतर्क रहें और वित्तीय नुकसान से बच सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...

दिवाली पर सोहना को जाम से राहत दिलाने की तैयारी, विधायक तेजपाल तंवर ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

Summer express, सोहना। दिवाली के त्योहार पर शहरवासियों और वाहन चालकों को जाम की समस्या से बचाने के लिए सोहना में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक तेजपाल तंवर ने पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर :15 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर हरियाणा के मौसम पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और संभावित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.