Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में पेस्टीसाइड कंपनी के एमडी समेत 12 पर धोखाधड़ी का केस

Summer Express, फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक पेस्टीसाइड कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। रतिया सिटी थाना पुलिस ने तेलंगाना के हैदराबाद स्थित पेस्टीसाइड कंपनी नागार्जुन एनएसीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (NACL) के एमडी, डायरेक्टर सहित 12 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई रतिया निवासी डीलर जसबीर सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत की प्रारंभिक जांच एएसपी कार्यालय रतिया द्वारा की गई थी, जिसके बाद सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कंपनी के अधिकारियों ने उसकी फर्जी ईमेल आईडी तैयार कर उसका गलत इस्तेमाल किया। इसके जरिए उसके नाम पर फर्जी बिल बनाए गए और माल उसे भेजने की बजाय अन्य दुकानदारों को बेच दिया गया।

आरोप है कि इन बिलों पर फर्जी मुहरें लगाई गईं और नकली हस्ताक्षर किए गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई आपसी साठगांठ और पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई, जिससे उसे आर्थिक नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने इस मामले में कंपनी के एमडी पवन कुमार, डायरेक्टर व चेयरपर्सन लक्ष्मी राज, एनएसएम वीएन राजू, वीपी कानन उपाध्याय, एजीएम रघुचिंद्र उर्फ रघु, सुशील शर्मा, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, डिपो इंचार्ज सुखविंद्र सिंह, टीएम मनोज कुमार, किरन कैन्डे और जोनल मैनेजर कपिल बालयान के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.