Facebook-f Youtube X-twitter

मंडी पुलिस ने 2.791 किलो चरस बरामद कर नशा तस्कर किया गिरफ्तार

Summer Express,मंडी | हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ जारी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मंडी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना औट की टीम ने एनएच-03 पर झलोगी स्थित आर्मी कैंप के पास नाकेबंदी के दौरान एक निजी बस से करीब 2.791 किलोग्राम चरस बरामद की। मौके पर ही पुलिस ने आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ को कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 26 वर्षीय अंकराज अधिकारी हैं। वह मूल रूप से नेपाल के जुमला जिले के निवासी हैं और वर्तमान में कुल्लू जिले के गुशैणी (बंजार) क्षेत्र में रह रहे थे। आरोपी के खिलाफ थाना औट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क का पूरी तरह भंडाफोड़ किया जा सके।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने पुष्टि की कि पुलिस टीम अब मादक पदार्थ की सप्लाई चेन और मुख्य स्रोत की तलाश में जुटी है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में चेकिंग अभियान को और अधिक सख्त किया जाएगा।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ पहुँचाया जाना था। मंडी पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में नशा तस्करी पर नियंत्रण और नशा मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

एनआईटी में एक और आत्महत्या का प्रयास: छात्रा को सहपाठियों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Summer express, कुरुक्षेत्र | बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या किए जाने के एक दिन बाद ही शुक्रवार देर रात एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना रात करीब 12 बजे कल्पना छात्रावास में सामने आई, जहां छात्रा ने हॉस्टल की बालकनी से कूदने की कोशिश की, लेकिन समय...

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे...

यूरेनियम सौंपने पर ईरान का इनकार :  ट्रंप के दावे को किया खारिज, परमाणु समझौते पर बढ़ा गतिरोध

Summer express, ईरान  | अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच परमाणु मुद्दे पर नया विवाद सामने आ गया है। संवर्धित यूरेनियम को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद गहराते दिख रहे हैं, जिससे संभावित समझौते पर अनिश्चितता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया था कि ईरान अपनी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.