Facebook-f Youtube X-twitter

शिमला मंदिरों में बांग्लादेशी छात्र का मामला, BJP ने बताया खुफिया तंत्र का फेलियर

Summer express,शिमला  | हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। हिंदू रक्षा मंच का आरोप है कि शिमला के निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला एक बांग्लादेशी छात्र सैफ़दुल इस्लाम मंदिरों में किन्नर बनकर भक्तों से पैसे वसूलने का काम कर रहा है। इस संबंध में शिमला पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के मुताबिक, इस शख़्स ख़ुद को इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर बांग्लादेशी स्टूडेंट बताता है, जबकि मंदिरों में किन्नर बनकर पैसे मांगता है। छात्र के बांग्लादेशी होने के चलते मामला और भी अधिक गंभीर बन गया है। भारतीय जनता पार्टी ने भी इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे इंटेलिजेंस फेलियर बताया। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले में गंभीरता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर इस मामले में सच्चाई है, तो यह राज्य की खुफिया तंत्र कहा फेलियर है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के विधायकों के फ़ोन सर्विलांस पर रखे जाते थे। लेकिन, जिन चीज़ों पर नज़र रखी जानी चाहिए वहां लापरवाही हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में सच्चाई पाई गई, तो वह सदन के अंदर भी इस मामले को उठाएंगे।

वहीं, शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने इस पूरे मामले में एक्शन लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई छात्र स्टडी वीज़ा पर भारत आया है, तो उसे अपने दायरे में सीमित रहना चाहिए। मीडिया के ज़रिए यह मामला उनके ध्यान में आया है। वे इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से बात कर उन्हें सख़्त एक्शन लेने के लिए कहेंगे। विधायक हरीश जनारथा ने इस पूरे मामले में बांग्लादेश एम्बेसी के ज़रिये कार्रवाई की बात कही।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.