Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम खेड़कीमाजरा में सिलेंडर फटने से पांच श्रमिक झुलसे, दिल्ली एम्स रेफर

Summer express,गुरुग्राम  | गुरुग्राम के खेड़कीमाजरा गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कमरे में मौजूद पांच श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें पहले स्थानीय नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली स्थित एम्स रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, बिहार के रहने वाले छह श्रमिक खेड़कीमाजरा में बिट्टू के मकान में किराये पर रहकर काम करते हैं। रात करीब नौ बजे एक श्रमिक कमरे से बाहर आटा लेने गया हुआ था, जबकि बाकी श्रमिक कमरे में खाना बना रहे थे। इसी दौरान छोटे (पांच किलो) गैस सिलेंडर से अचानक गैस लीकेज हुआ, जिससे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और कुछ ही पलों में जोरदार धमाका हो गया।

धमाके के बाद आग की लपटों ने कमरे में मौजूद सभी पांच श्रमिकों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है और वे 30 से 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं। घटना की सूचना मिलने पर धनकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.