Facebook-f Youtube X-twitter

गोहाना को जिला बनाने की अटकलों पर विराम, जनगणना तक नई घोषणा संभव नहीं: पंवार

Summer express,रोहतक। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोनीपत के गोहाना उपमंडल को नया जिला बनाए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक देश में जनगणना जारी है, ऐसे में इस अवधि के दौरान किसी भी नए जिले की घोषणा नहीं की जाएगी।

मंत्री पंवार ने बताया कि इससे पहले पांच सदस्यीय कमेटी ने हांसी को जिला बनाने की सिफारिश की थी, जिसमें उनके साथ मंत्री महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा और गृह सचिव शामिल थे। इस प्रक्रिया के बाद अब नए जिलों की घोषणा की संभावना फिलहाल समाप्त हो जाती है।

गौरतलब है कि 29 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गोहाना में आयोजित विकास रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा किया गया है। इसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुख्यमंत्री गोहाना को जिला बनाने की घोषणा कर सकते हैं, जिस पर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है।

कृष्ण लाल पंवार रोहतक के जिला विकास भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे थे। बैठक में कुल 16 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

बैठक के दौरान मंत्री ने पिछले एक वर्ष में जारी हुए मृत्यु प्रमाण पत्रों की जांच के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पंचायती जमीन पर अवैध कब्जों की जांच के लिए भी अलग समिति बनाने के आदेश दिए गए, ताकि मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.