Facebook-f Youtube X-twitter

कालांवाली में ट्रांसफार्मर में आग, व्हीलचेयर पर बैठे साधु झुलसे

Summer Express,कालांवाली। शहर की डाक्टर मार्केट के पास मुख्य सड़क पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में ट्रांसफार्मर के पास व्हीलचेयर पर बैठे एक व्यक्ति के झुलसने की सूचना है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाकर आग से बाहर निकाला।

घटना के बाद सहारा क्लब की एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए सिरसा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति एक साधु है, जो शहर में भिक्षा मांगकर अपना गुजारा करता था। उसकी पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

ट्रांसफार्मर में लगी आग की लपटें काफी तेज थीं, जिससे आसपास का इलाका प्रभावित हुआ। स्थिति को देखते हुए दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और सुरक्षित दूरी बना ली। वहीं, पास में लगी फास्ट फूड की रेहड़ियों को भी तत्काल वहां से हटा लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली निगम और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद कराई गई और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस हादसे के कारण शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के जेई केवल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार साधु द्वारा ट्रांसफार्मर के पास स्थित लोहे की जाली के अंदर जाने और तारों से छेड़छाड़ के कारण यह घटना हुई, जिसके चलते ट्रांसफार्मर में आग लगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.