Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में थानों की रेकी कर वीडियो भेजने का मामला, STF की जांच तेज

Summer express,सिरसा  |हरियाणा के सिरसा में थानों और पुलिस चौकियों की रेकी कर वीडियो बनाकर संदिग्ध तत्वों को भेजने के मामले में जांच तेज हो गई है। हिसार एसटीएफ की टीम सिरसा पहुंची और पकड़े गए संदिग्धों से गहन पूछताछ की। इस मामले में मुख्य आरोपी रोहित उर्फ काकू को माना जा रहा है, जिससे टीम ने लंबी पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, रोहित करीब चार महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। उसके पास खुद का मोबाइल फोन नहीं था और वह बातचीत के लिए अपने साथी राजबीर के मोबाइल का इस्तेमाल करता था। जांच में सामने आया है कि थानों और चौकियों की वीडियो भी उसी ने राजबीर के फोन से बनाई थी। पकड़े गए सभी संदिग्धों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

गौरतलब है कि खुफिया इनपुट मिलने के बाद सिरसा पुलिस ने सिविल लाइन थाना और हुडा चौकी पर संभावित हमले की आशंका को देखते हुए फ्लैट्स में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

पूछताछ के बाद एसटीएफ टीम कुछ संदिग्धों को अपने साथ हिसार ले गई है। वहीं, मुख्य आरोपी रोहित की मां रानी अपने बेटे से मिलने सिरसा पहुंची और पुलिस से मुलाकात की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए हांसी भी गई थी और रोहित को अपने साथ ले गई।

परिजनों का कहना है कि रोहित के पास खुद का मोबाइल नहीं था और वह दूसरों के फोन से ही संपर्क में रहता था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि संदिग्धों का संपर्क किन लोगों से था और उन्हें निर्देश कौन दे रहा था।

पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान कई फ्लैट्स की तलाशी ली, सीसीटीवी डीवीआर जब्त किए और एक संदिग्ध को पकड़ने के लिए घर का दरवाजा भी तोड़ना पड़ा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.