Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुना किनारे नया रेनीवेल तैयार, बिजली कनेक्शन मिलते ही फरीदाबाद में बढ़ेगी पानी सप्लाई

Summer express,फरीदाबाद  | फरीदाबाद में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यमुना नदी किनारे मोठूका क्षेत्र में एक नया रेनीवेल बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है, जो फिलहाल बिजली कनेक्शन मिलने का इंतजार कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कनेक्शन मिलते ही इसे चालू कर दिया जाएगा और शहर की जल आपूर्ति में सुधार आएगा।

जानकारी के अनुसार, यहां पहले से एक रेनीवेल चालू है, लेकिन उसे अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। ऐसे में उसे जनरेटर के जरिए संचालित किया जा रहा है, जिस पर हर महीने लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के मध्य तक दोनों रेनीवेल को बिजली कनेक्शन मिल जाएगा, जिसके बाद ये पूरी क्षमता से काम करने लगेंगे।

दोनों रेनीवेल के चालू होने के बाद शहर को करीब 20 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) अतिरिक्त पानी उपलब्ध होगा। इससे सेक्टर-25 के बूस्टर के जरिए मुजेसर, संजय कॉलोनी, सेक्टर-55, सेक्टर-23, सेक्टर-52 और पर्वतीय कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

वहीं, इसी स्थान पर तीसरे रेनीवेल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिसे अप्रैल के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। तीनों रेनीवेल के शुरू होने के बाद बल्लभगढ़ और एनआईटी क्षेत्र में कुल 30 एमएलडी पानी की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है।

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) द्वारा यमुना किनारे कुल 12 रेनीवेल स्थापित किए जा रहे हैं, जिनसे भविष्य में 120 एमएलडी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। प्राधिकरण नगर निगम और एचएसवीपी के 22 रेनीवेल का टेकओवर भी कर चुका है।

फिलहाल शहर में पानी की मांग करीब 450 एमएलडी है, जबकि आपूर्ति केवल 330 एमएलडी ही हो पा रही है। इसी अंतर के चलते कई क्षेत्रों में लोगों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली कनेक्शन मिलते ही स्थिति में तेजी से सुधार होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.