Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के ठियोग में दो वृद्ध दंपतियों का आपसी सहमति से तलाक, अदालत ने दी मंजूरी

Summer express,शिमला  | शिमला जिले के उपमंडल ठियोग में दो वृद्ध दंपतियों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया, जिसके बाद परिवार न्यायालय शिमला ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी। दोनों मामलों में पति और पत्नी की ओर से संयुक्त याचिकाएं दायर की गई थीं, जिन्हें प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने स्वीकार कर लिया।

पहला मामला 75 वर्षीय पत्नी और 59 वर्षीय पति से संबंधित है। याचिका के अनुसार, दोनों का विवाह वर्ष 1990 में हुआ था और इस दंपति के कोई संतान नहीं है। वर्ष 2010 के बाद से उनके बीच गंभीर मतभेद उत्पन्न हो गए थे। सामाजिक स्तर पर कई प्रयासों के बावजूद विवाद सुलझ नहीं सका। अंततः दोनों ने सहमति से विवाह समाप्त करने का निर्णय लिया और अदालत में याचिका दायर की।

दूसरे मामले में 75 वर्षीय पत्नी और 39 वर्षीय पति शामिल हैं। उनकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। जून 2021 से दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए, जिसके चलते वे अलग-अलग रह रहे थे। दोनों पक्षों ने अदालत के समक्ष स्पष्ट किया कि अब वे वैवाहिक संबंध जारी रखने के इच्छुक नहीं हैं।

अदालत ने दोनों मामलों की सुनवाई के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि पक्षों के बीच अब पुनः मेल-मिलाप की संभावना नहीं बची है। इस आधार पर तलाक को मंजूरी दी गई। साथ ही, दूसरे मामले में यह सहमति बनी कि तीनों बच्चे पिता के साथ रहेंगे, जबकि पिता बच्चों को मां से मिलने की अनुमति देगा।

इसके अतिरिक्त, पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी को हर महीने पेंशन से पांच हजार रुपये भरण-पोषण देने पर सहमति जताई है। साथ ही उसे रहने के लिए एक कमरा, रसोई और स्नानघर उपलब्ध कराया जाएगा। महिला के बीमार होने की स्थिति में उसका प्राथमिक उपचार खर्च भी पति द्वारा वहन किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.