Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में बारिश के बीच टपकी एचआरटीसी बस की छत, ड्राइवर ने छाता पकड़कर चलाई बस

Summer express,होली (चंबा)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों की खराब स्थिति एक बार फिर सामने आई है, जहां संसाधनों की कमी और रखरखाव के अभाव में बसें यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। कल पुर्जों की कमी के चलते तीसरे दिन किसी न किसी रूट पर बसों के बीच रास्ते में खराब होने के मामले सामने आ रहे हैं।

क्षेत्र में संचालित कई बसों की हालत बेहद दयनीय बताई जा रही है। फटी सीटें, टूटे शीशे और बारिश के दौरान टपकती छतें न केवल यात्रियों बल्कि चालक-परिचालकों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। वर्षा के बीच चंबा से होली के लिए जा रही फटाहर न्याग्रां रूट की एचआरटीसी बस की छत से पानी टपकता रहा, जिससे चालक को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति यह रही कि चालक को खुद को भीगने से बचाने के लिए छाता लगाकर बस चलानी पड़ी। इस पूरी घटना का वीडियो बस में सफर कर रहे एक यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम के बेड़े में पुरानी बसों की संख्या अधिक होने और समय पर मरम्मत न होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। कई रूटों पर बसें बार-बार तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में ही हांफ जाती हैं। लोगों ने मांग की है कि निगम नए बसों को शामिल करे और मौजूदा बसों की समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

वहीं इस मामले पर विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि एचआरटीसी की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है और पुरानी बसों को चलाना यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार पर भी सवाल उठाए।

दूसरी ओर, एचआरटीसी के निदेशक सुरजीत सिंह भरमौरी ने कहा कि निगम की स्थिति सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और नई बसों को बेड़े में शामिल करने के साथ-साथ पुरानी बसों की मरम्मत पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

एचआरटीसी चंबा के उपमंडलीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि बस की छत में तकनीकी खराबी के कारण पानी टपक रहा था, जिसे जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न आए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। वहीं, जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की...

मंडी बाईपास टनल निर्माण में 60 फीसदी खुदाई पूरी,सितंबर 2027 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के तहत मंडी शहर को बाईपास करने के लिए बनाई जा रही दो टनलों के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। टनलों की खुदाई का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण कार्य कर रही भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सितंबर 2027 तक पूरे प्रोजेक्ट...

625 पेटी शराब से लदा वाहन पकड़ा, डिस्टिलरी पर भी कार्रवाई

summer express, चंडीगढ़। आबकारी कानूनों के उल्लंघन और शराब की अवैध आवाजाही के खिलाफ चंडीगढ़ आबकारी एवं कराधान विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग और चंडीगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वाहन को रोककर उसमें करीब 625 पेटी शराब बरामद की। विभाग ने शराब की खेप के स्रोत और उसकी आवाजाही को...

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान...

फरीदाबाद में 15 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन के साथ तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नाइजीरिया और कैमरून के रहने वाले हैं। आरोपियों को दिल्ली बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ा गया है। फिलहाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.