Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह-पलवल रूट पर अनफिट निजी बसों में ओवरलोडिंग, यात्रियों की जान जोखिम में

Summer express,नूंह | नूंह जिले के पिनगवां कस्बे से पलवल के बीच चलने वाली निजी बसों में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। इस रूट पर रोडवेज बसों की कमी के कारण लोगों को मजबूरी में निजी और अक्सर अनफिट बसों में सफर करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इन बसों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक सवारियां भरी जाती हैं। जहां नियमों के तहत बसों में लगभग 50 से 55 यात्रियों की ही अनुमति होती है, वहीं इन बसों में 60 से 70 तक यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया जा रहा है। कई बार तो हालात ऐसे होते हैं कि यात्रियों को इंजन के ऊपर तक बैठना पड़ता है।

इन बसों में न तो फर्स्ट एड किट उपलब्ध होती है और न ही अग्निशमन यंत्र जैसे जरूरी सुरक्षा उपकरण मौजूद होते हैं। इसके अलावा, बसों का न तो कोई निर्धारित समय होता है और न ही ट्रैफिक नियमों का पालन किया जाता है। यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।

स्थानीय नागरिकों आजम खान, शहाबुद्दीन, वासिद अली, बिलाल अहमद और फैजान का कहना है कि रोडवेज बसों की कमी के चलते उन्हें जोखिम उठाकर निजी बसों में यात्रा करनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन और यातायात पुलिस से इस ओर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यह स्थिति बनी हुई है। ऐसे में जरूरी है कि संबंधित विभाग नियमित जांच कर अनफिट बसों पर रोक लगाए और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। साथ ही, यात्रियों को भी सतर्क रहने और सुरक्षित विकल्प चुनने की सलाह दी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...

बहादुरगढ़ में महिला से सोने का कड़ा झपटा, बाइक सवार दो युवक फरार

summer express, बहादुरगढ़। शहर में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार सुबह बादली रोड स्थित धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला गुभाना जाने के...

रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दो दलाल गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में भ्रूण के लिंग की जांच कराने के कथित अवैध धंधे का मामला सामने आया है।  देर शाम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 64,500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर...

गुरुग्राम के वाटिका प्रोफेशनल टावर में लगी आग, कार्यालय का सामान जला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-66 स्थित वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर रात करीब 10 बजे एक निजी कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.