Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में पराली से प्रदूषण रोकने के लिए ईंट-भट्ठों में नया नियम लागू

चंडीगढ़ I खेतों में पराली जलाने से बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब पराली को सीधे जलाने के बजाय इसे ईंट-भट्ठों में ईंधन के रूप में उपयोग किया जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के निर्देश पर कृषि विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नई योजना तैयार कर दी है, जिसके तहत हर जिले में उत्पन्न पराली का स्थानीय स्तर पर ही प्रबंधन किया जाएगा।

प्रदेश में मौजूद लगभग 2480 ईंट-भट्ठों पर यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सरकार ने इस वर्ष से ईंट-भट्ठों में 20% तक पराली जलाना अनिवार्य कर दिया है।

कैसे होगा पराली का उपयोग?

पराली को सीधे जलाने की बजाय इसे कंप्रेस कर पैलेट और ब्लॉक बनाया जाएगा।

  • जिला स्तर पर नामित एजेंसियां पराली को इकट्ठा कर पैलेट तैयार करेंगी।
  • पैलेट कोयले की तरह ही ऊर्जा देंगे और ईंट-भट्ठा संचालकों के लिए सस्ता व पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बनेंगे।
  • इससे कोयले की खपत में भी कमी आएगी।

इस संबंध में सभी ईंट-भट्ठा मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

सख्त निगरानी, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

CPCB इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण करेगा।

निरीक्षण में यह जांचा जाएगा:

  • भट्ठा संचालक किस प्रकार का ईंधन उपयोग कर रहे हैं
  • ईंधन की मात्रा और अनुपात
    खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संयुक्त रूप से जांच करेंगे।
    नियमों का पालन न करने पर:
  • भट्ठा मालिक का लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है
  • जुर्माना भी लगाया जाएगा

थर्मल प्लांट में पहले ही शुरू हो चुका है प्रयोग

इससे पहले राज्य के थर्मल पावर प्लांट्स में भी पराली पैलेट जलाने का आदेश लागू किया जा चुका है।

  • पहले चरण में 10% पराली का उपयोग
  • दूसरे चरण में इसे बढ़ाकर 20% किया जाएगा
    हिसार खेदड़ थर्मल पावर प्लांट में 2024 से यह नियम लागू है।
    हिसार जिले में इस वर्ष धान का रकबा 3,30,000 एकड़ रहा है।

सरकार ने तय किया पराली उपयोग का लक्ष्य

  • नवंबर 2025: 20%
  • नवंबर 2026: 30%
  • नवंबर 2027: 40%
  • नवंबर 2028: 50%

अधिकारी का बयान

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार:

  • हिसार जिले में 8 एजेंसियां पराली पैलेट बनाने में सक्रिय हैं।
  • अन्य जिलों में भी पैलेट उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है।
  • जिला स्तर पर तैयार रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।
  • ईंट-भट्ठों में कृषि अवशेषों से बने पैलेट के उपयोग को अनिवार्य बनाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.