नीलकमल मोनू | लुधियाना
क्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क किया और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर पार्षद निक्कू भारती ने विधायक पप्पी का स्वागत करते हुए कहा कि जनता की सेवा उनकी पहली प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।