Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से इस्कॉन परिसर हुआ भक्तिमय

अर्शदीप भट्टी | लुधियाना
इस्कॉन मंदिर सिविल लाइंस, लुधियाना में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य अभिषेक, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।
मंदिर अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने अपने संबोधन में स्नान यात्रा महोत्सव के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जगन्नाथ स्नान यात्रा भगवान की असीम कृपा का प्रतीक है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का 108 पवित्र कलशों से दिव्य अभिषेक किया जाता है। इस महोत्सव के दर्शन एवं सेवा से भक्तों को आध्यात्मिक उन्नति, शुद्ध भक्ति तथा भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। महोत्सव के दौरान मंदिर के यूथ फोरम के युवाओं द्वारा उत्साहपूर्वक हरे कृष्ण महामंत्र का हरिनाम संकीर्तन किया गया, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिरस एवं आध्यात्मिक उल्लास से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी संकीर्तन में भाग लेकर भगवान के पावन नाम का कीर्तन किया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का 108 पवित्र कलशों से दिव्य स्नान (महाअभिषेक) कराया गया। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा प्रेम एवं श्रद्धा से तैयार किए गए 108 प्रकार के सात्त्विक भोग भगवान को अर्पित किए गए। आकर्षक पुष्प सज्जा, भजन-कीर्तन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस महोत्सव ने सभी भक्तों को आध्यात्मिक आनंद से अभिभूत कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्नान यात्रा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा का अनुपम संगम बनकर सभी भक्तों के लिए अविस्मरणीय रहा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में फिट इंडिया जागरूकता दौड़ आयोजित, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, अरविंद-: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ चिल्ड्रन...

पार्षद भारती के कार्यालय पहुंचे विधायक पप्पी लोगों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान

नीलकमल मोनू | लुधियानाक्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क...

हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से इस्कॉन परिसर हुआ भक्तिमय

अर्शदीप भट्टी | लुधियानाइस्कॉन मंदिर सिविल लाइंस, लुधियाना में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य अभिषेक, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।मंदिर अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने अपने...

लोगों ने खुद बनाई सुरक्षा दीवार, कांग्रेस इंचार्ज बोले- चार साल में भी काम अधूरा

लक्की मेहता | लुधियानावार्ड नंबर-81 के कांग्रेस इंचार्ज मंगा शर्मा ने सोमवार को क्षेत्रवासियों के सहयोग से नाले के किनारे गलियों के सामने पक्की दीवार बनवाई। उनका कहना है कि हर साल बरसात के दौरान नाले का गंदा पानी मोहल्ले में घुस जाता है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है और भारी नुकसान...

प्रशासन का डंडा: दाना मंडी में रेत माफिया पर मार्केट कमेटी की कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियानासलेम टाबरी के अधीन आने वाली दाना मंडी में वर्षों से जमे रेत माफिया पर मंगलवार सुबह आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। लंबे समय से नोटिसों और चेतावनियों को नजरअंदाज कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.