Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फेडरल रिजर्व की सख्ती की आशंका से सोने-चांदी में गिरावट, वैश्विक बाजार में दबाव

Summer express, नई दिल्ली । अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की आशंकाओं के बीच वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत एक बार फिर 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे फिसल गई, जबकि चांदी के दामों में भी कमजोरी दर्ज की गई।

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने का वायदा भाव 1,162 रुपये टूटकर 1,41,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत भी दबाव में रही और इसका भाव करीब 2,21,700 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 4,032.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 4,038.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत में 66.10 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह 3,972.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

दूसरी ओर, चांदी का वायदा भाव 58.34 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछले सत्र में इसका बंद भाव 58.17 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान चांदी में भी कमजोरी बनी रही और यह 0.82 डॉलर की गिरावट के साथ 57.35 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करती दिखाई दी।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर निवेशकों की सतर्कता और ब्याज दरों में संभावित वृद्धि की आशंकाओं के कारण कीमती धातुओं पर फिलहाल दबाव बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एससी-एसटी विकास निधि के लिए स्पेशल एक्ट की मांग तेज, ऊना में धरना देकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

Summer express/ऊना, राकेश-: एससी-एसटी विकास निधि के लिए हिमाचल प्रदेश में स्पेशल एक्ट बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय पर एससी-एसटी समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्टेट कोलैशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ एससी-एसटी सब प्लान हिमाचल प्रदेश के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की...

अंबाला में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express,अंबाला। अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जग्गी कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव...

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.