Facebook-f Youtube X-twitter

तिगांव अनाज मंडी पहुंचे मंत्री राजेश नागर, गेहूं के साथ कैंटीन भोजन की भी जांच

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को तिगांव अनाज मंडी का दौरा कर वहां रखे गेहूं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों द्वारा लाए गए गेहूं की गुणवत्ता, उसकी साफ-सफाई और भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों से मंडी में चल रही खरीद प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री नागर ने मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए संचालित कैंटीन का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कैंटीन में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और तैयार करने की प्रक्रिया की जांच की। साथ ही उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को साफ-सफाई और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मंडियों में पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है और मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण किए जाएंगे, ताकि व्यवस्थाओं का सही ढंग से संचालन सुनिश्चित किया जा सके और किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.