Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में 3-4 अप्रैल को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का मौसम अलर्ट जारी

Summer express, अमृतसर  | पंजाब में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 2 अप्रैल को पूरे पंजाब में मौसम सामान्य और साफ रहने की संभावना है, और किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि 3 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जब कई क्षेत्रों में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

3 और 4 अप्रैल के लिए जिलों में अलर्ट जारी

IMD ने 3 और 4 अप्रैल के लिए अलग-अलग जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया है। 3 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, फिरोजपुर, जालंधर और तरनतारन में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला और बठिंडा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह 4 अप्रैल को फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा और बरनाला में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा।

5 अप्रैल से मौसम में सुधार की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल से मौसम के सामान्य होने की उम्मीद है और किसी प्रकार की चेतावनी नहीं रहेगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियों का पालन करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेवा संकल्प के साथ आज से फील्ड में सरकार, हर लाभार्थी के घर जलेगा आशीर्वाद का दीया

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा-यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए वीरवार से हरियाणा में पूरी सरकार और भाजपा संगठन फील्ड में दिखाई देगा। 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन सरकारी योजनाओं...

द्वारका एक्सप्रेस-वे तक होगा गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का विस्तार

Summer express,मोनिका रावत ,चंडीगढ़ I 5453 करोड़ रुपये की गुरुग्राम मेट्रो परियोजना निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। मिलेनियम सिटी सेंटर को साइबर सिटी से जोड़ने के साथ-साथ परियोजना का विस्तार द्वारका एक्सप्रेस-वे तक किया जाएगा। सरकारी भूमि के उपयोग के लिए कार्य अनुमति मिलने के बाद साइट पर कार्य शुरू हो गया...

करनाल भाजपा विधायक को AK-47 से हत्या की धमकी, रिटायर्ड प्रिंसिपल गिरफ्तार

summer express , करनाल। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 27 अगस्त को डाक के माध्यम से विधायक के नाम धमकी भरा पत्र भेजा था। आरोपी को...

धान खरीद पर किसानों का आंदोलन टला, 20 सितंबर तक खरीद शुरू कराने का प्रशासन का आश्वासन

summer express , कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से शाहाबाद अनाज मंडी में बुधवार को बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की सरकारी खरीद 20 सितंबर तक शुरू कराने के लिए पत्र लिखा...

दाड़लाघाट ब्लॉक सीएचसी और जयनगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार-:भाजपा

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:भाजपा सोलन के जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने प्रदेश सरकार से अर्की विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए विभिन्न सरकारी संस्थानों को पुनः बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने विशेष रूप से दाड़लाघाट विकास खंड, जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जयनगर लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीजन को दोबारा शुरू करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.