Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में नवविवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, 90% झुलसी

Summer Express, लुधियाना  | लुधियाना के थाना मेहरबान क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता को उसके ससुराल पक्ष ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस घटना में पीड़िता करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई है और फिलहाल अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव रोड निवासी कांता कौर की शादी लगभग चार महीने पहले गुरप्रीत सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने पति के साथ अलग रहना चाहती थी, जिसका सास-ससुर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे पर घर में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर कांता कौर पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगाने का प्रयास किया।

थाना मेहरबान के जांच अधिकारी परमजीत सिंह के अनुसार, सीएमसी अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवती गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में भर्ती है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई थी। बाद में 31 मार्च को स्थिति में सुधार होने पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसके बयान दर्ज किए गए, जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पीड़िता के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.