Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में 6 अप्रैल को कमर्शियल वाहनों की हड़ताल,चालकों ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

Summer express/कांगड़ा, राहुल:जिला कांगड़ा में 6 अप्रैल को कमर्शियल वाहन चालकों की बड़े स्तर पर हड़ताल देखने को मिलेगी। टैक्सी, ऑटो और बस ऑपरेटरों से जुड़े चालक इस दिन सड़कों से पूरी तरह दूरी बनाए रखेंगे।

 कमर्शियल व्हीकल ऑपरेटर्स यूनियन के बैनर तले सभी चालक धर्मशाला स्थित महात्मा गांधी स्मृति वाटिका में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।यूनियन ने प्रशासन और सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर 6 अप्रैल तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो हड़ताल के कारण आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। चालकों का मुख्य मुद्दा वाहन पासिंग सुविधा को लेकर है, जिसे वर्तमान में रानीताल के गाहलियां स्थित एटीएस केंद्र तक सीमित कर दिया गया है।

चालकों का कहना है कि पहले जिला कांगड़ा में करीब 21 स्थानों पर वाहन पासिंग की सुविधा उपलब्ध थी, जिससे उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होती थी। लेकिन अब केवल एक स्थान पर सुविधा होने के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर ऑटो चालकों के लिए यह समस्या और गंभीर है, क्योंकि उनके परमिट की सीमा केवल 20 किलोमीटर तक ही होती है।वीरवार को जिला भर की विभिन्न टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से गाहलियां के अलावा अन्य स्थानों पर भी वाहन पासिंग सुविधा बहाल करने की मांग उठाई। हालांकि, यूनियन नेताओं के अनुसार उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिससे चालक समुदाय में नाराजगी और बढ़ गई।

मैक्लोडगंज टैक्सी यूनियन के प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि 19 मार्च से लगातार सरकार और प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाहलियां स्थित एटीएस केंद्र में भी पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे वाहन पासिंग प्रक्रिया और अधिक जटिल हो गई है।यूनियन ने साफ किया है कि 6 अप्रैल की हड़ताल केवल एक चेतावनी है। यदि इसके बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगे और कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.