Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा करने की छूट की तिथि को बढ़ाया, अब 10 अप्रैल तक जमा करने पर मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

हमीरपुर, अरविंद: नगर निगम हमीरपुर के तहत आने वाले परिवारो को हाउस टैक्स जमा करवाने में मिलने वाली छूट की अवधि में बढोत्तरी कर दी है । पहले नगर निगम ने 31 मार्च तक जमा करने पर 10 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया था जिससे अब बढ़ा कर 10 अप्रैल कर दिया गया है।

नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि सीनियर सिटीजन और लोगों के द्वारा बार बार छूट अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया । 31 मार्च तक नगर निगम को लगभग 95 लाख के करीब हाउस टैक्स प्राप्त हुआ है। हालांकि यदि हम सालाना आंकड़े की बात करें तो यह एक करोड़ 26 लाख रुपए है। यानि की नगर निगम को हाउस टैक्स के रूप में वार्षिक इतनी राशि प्राप्त होती है। इस कारण अभी भी काफी परिवारों ने गृहकर जमा नही करवा पाए है। नगर निगम हमीरपुर के तहत 4300 परिवार आते हैं जिनसे हाउस टैक्स लिया जाता है।

गृहकर की वसूली के लिए नगर निगम ने अब 10 फीसदी छूट का प्रावधान को 31 मार्च 2026 से बढ़ा कर 10 अप्रैल तक यह छूट गृहकर जमा करवाने वालों को दी जाएगी। सभी गृहकरदाता अपना हाउस टैक्स जमा करवाएं इसके लिए यह छूट प्रदान की गई है। फिलहाल नगर निगम सभी परिवारों से गृहकर जमा करवाने की अपील कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों की माने तो समय पर गृहकर की अदायगी होनी चाहिए। अधिक समय बीत जाने से जहां परिवारों को अधिक टैक्स चुकाना पड़ता है तो वही नगर निगम की कलेक्शन में भी कमी आती है।

नगर निगम हमीरपुर में कमिशनर राकेश शर्मा ने बताया कि अब तक लगभग 95 लाख हाउस टैक्स जमा हुआ है। वार्षिक एक करोड़ 26 लाख के करीब गृहकर जमा होता है। उन्होंने नगर निगम के तहत आने वाले परिवारों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द अपना गृहकर जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि अब 10 अप्रैल तक गृहकर जमा करवाने वालों को दस फीसदी छूट का प्रावधान रखा गया है। निर्धारित समयावधि के उपरांत यह छूट नहीं मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.