Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बैंक घोटालों पर सख्ती, हरियाणा सरकार ने विभागों से मांगा खातों-एफडी का पूरा ब्योरा

Summer Express,चंडीगढ़। निजी बैंकों में सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन के मामलों के सामने आने के बाद हरियाणा सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। वित्त विभाग ने सभी प्रशासनिक विभागों, बोर्ड और निगमों को निर्देश जारी करते हुए उनके बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) का पूरा विवरण निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराने को कहा है।

हाल ही में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े मामलों में सरकारी राशि के दुरुपयोग की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में आरोप है कि विभागों का पैसा निजी बैंकों में जमा था, जिसे बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से रियल एस्टेट और ज्वेलरी जैसे क्षेत्रों में निवेश कर दिया गया। इन घटनाओं के बाद सरकार ने वित्तीय निगरानी को और सख्त करने का निर्णय लिया है।

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों के बैंक खातों और एफडी से संबंधित पूरी जानकारी तय प्रारूप में तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराएं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि विभागों से प्राप्त जानकारी पहले संबंधित प्रशासनिक विभाग स्तर पर संकलित की जाएगी और उसके बाद ही आगे भेजी जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

सरकार ने यह भी माना है कि वर्ष 2025 में जारी निर्देशों के बावजूद कई विभागों ने अधूरी या गलत प्रारूप में जानकारी भेजी थी। कुछ फील्ड कार्यालयों ने सीधे वित्त विभाग को डेटा भेज दिया, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस पर नाराजगी जताते हुए वित्त विभाग ने कहा कि ऐसी कार्यप्रणाली नियमों के खिलाफ है और इससे आंकड़ों की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ता है।

नए निर्देशों के अनुसार, सभी विभागों को 20 मार्च 2026 तक की स्थिति के आधार पर अपने खातों और एफडी का विवरण 5 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। इसके लिए एक विस्तृत प्रारूप भी जारी किया गया है, जिसमें बैंक खाता संख्या, खाता खोलने की तिथि, बैंक और शाखा का नाम, मौजूदा बैलेंस, खाते का प्रकार और वित्त विभाग से अनुमति की स्थिति जैसी जानकारियां शामिल हैं। वहीं एफडी के लिए जमा राशि, ब्याज दर, परिपक्वता तिथि सहित अन्य विवरण देना अनिवार्य किया गया है।

सरकार के इस कदम को वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने और भविष्य में ऐसे घोटालों पर रोक लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.