Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिजली निगम के एसई की टिप्पणी पर जाट समाज की पंचायत, कई जिलों से जुटे प्रतिनिधि

Summer express, सोनीपत। बिजली निगम के एसई द्वारा की गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में जाट समाज की पंचायत शुक्रवार को छोटूराम चौक स्थित धर्मशाला में आयोजित की गई। इस पंचायत में सोनीपत के साथ-साथ पानीपत, जींद, रोहतक समेत कई जिलों से समाज के प्रतिनिधि और किसान बड़ी संख्या में पहुंचे।

सुबह से ही धर्मशाला परिसर में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जिससे माहौल में गर्माहट देखी गई। पंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर एसई द्वारा मांगी गई माफी से वे संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि केवल माफी पर्याप्त नहीं है, बल्कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए।

पंचायत में मौजूद प्रतिनिधि इस पूरे मामले को लेकर आगे की रणनीति तय करने और विरोध के स्वरूप पर चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है, जिनमें प्रशासन और बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय शामिल हो सकता है।

इस विवादित टिप्पणी के बाद सोनीपत जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में जाट समाज के बीच लगातार नाराजगी बनी हुई है। पंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि वे अपने सम्मान से जुड़े मुद्दे पर एकजुट हैं और उचित कार्रवाई होने तक अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छोटी काशी मंडी में 38वें गणेश उत्सव का आगाज, इस बार नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रतिमा को मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित...

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...

अबोहर में पशु चिकित्सक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

summer express , अबोहर। अबोहर के गांव गिदड़ांवाली में सुबह खेतों के बीच बनी एक खाली सरकारी कोठी में 29 वर्षीय पशु चिकित्सक अमनदीप सिंह का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस...

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.