Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एनसीआर से पलवल को बाहर करने की मांग तेज, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

summer express, सुंदर कुंडू, पलवल | भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत के नेतृत्व में जिला उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पलवल जिले को एनसीआर क्षेत्र से बाहर करने की मांग उठाई।

किसानों ने कहा कि एनसीआर में शामिल होने के बाद उन्हें किसी प्रकार की सहूलियत मिलने के बजाय लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि 16 जून को दिल्ली में एनसीआर के दायरे को 150 किलोमीटर से घटाकर 90 किलोमीटर करने को लेकर होने वाली बैठक में पलवल जिले को भी एनसीआर से बाहर करने पर विचार किया जाए।

प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि एनसीआर की नीतियों के कारण खेती और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जबकि किसानों और आम लोगों पर नियमों व प्रतिबंधों का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे व्यापक स्तर पर जनआंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी स्थिति में अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।

बैठक में बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधियों और यूनियन पदाधिकारियों ने भाग लिया। वहीं, किसानों के अनुसार जिला उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि ज्ञापन में रखी गई मांगों को तुरंत प्रभाव से भारत सरकार तक भेजा जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दी राहत

Summer express, मुंबई I छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंचा और पूरे एयरपोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। सहार पुलिस के अनुसार, यह...

जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, अमृतसर | जंडियाला गुरु क्षेत्र के अधीन गांव वैरोवाल रोड पर देर रात एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात युवकों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस हमले में कोई जानी नुकसान...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त,बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और...

पांगी घाटी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग, नव निर्वाचित प्रधान-उप प्रधानों ने सरकार के समक्ष उठाए विकास के मुद्दे

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:जिला चंबा की दुर्गम पांगी घाटी के नव निर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित इरावती होटल में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से पांगी घाटी के लिए विशेष विकास योजनाएं...

केंद्र से मिल रही मदद लेकिन प्रदेश सरकार उसे कहां कर रही खर्च, कोई पता नहीं -भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री

Summer express/मंडी,धर्मवीर -: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.