Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्र से मिल रही मदद लेकिन प्रदेश सरकार उसे कहां कर रही खर्च, कोई पता नहीं -भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री

Summer express/मंडी,धर्मवीर -: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब भी कोई मां-बाप अपने बच्चे को पैसे देते हैं तो उससे उसका हिसाब-किताब पूछते हैं कि उसे कहां खर्च किया। केंद्र सरकार भी प्रदेश सरकार से अब तक दिए गए पैसों का हिसाब पूछ रही है लेकिन प्रदेश सरकार उसका हिसाब नहीं दे रही है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत की नीति पर काम कर रहे हैं। उनके लिए पूरा देश एक समान है। प्रदेश सरकार यहां क्या काम कर रही है इसका परिणाम हालही के नगर निगम चुनावों में देखने को मिल गया है। आने वाले समय में जनता परिवर्तन करने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पड़ोसी राज्य होने के साथ ही पहाड़ी राज्य भी है। वहां के सीएम बेहतरीन काम कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की सरकार यहां सुविधाएं दे पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इससे पहले उन्होंने विकसित भारत सम्मेलन में शिरकत की। दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि 12 साल पहले देश को लुटेरों और सपेरों के नाम से जाना जाता था। राजीव गांधी खुद भ्रष्टाचार पर मोहर लगाते हुए कहते थे कि केंद्र से 100 रूपए भेजने पर लाभार्थी तक 15 रूपए ही पहुंचते हैं। बीते 12 वर्ष देश के लिए स्वर्णिम वर्ष साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलाकर सर्वांगिण विकास को साबित किया है। आज विश्व भर में देश की एक अलग छवि उभर कर सामने आई है। 28 देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। देश ने आज चांद तक अपनी पहुंच बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दीर्घायु हों और विकसित भारत के सपने की तरफ देश को अग्रसर करें, यही सभी देश वासियों की कामना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लॉस एंजिल्स में लाइव कवरेज कर रहे टीवी हेलिकॉप्टर का क्रैश, तीन की मौत

summer express , लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मेट्रो बस हादसे की कवरेज कर रहे एक टीवी न्यूज चैनल के हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में जमीन पर मौजूद एक व्यक्ति की भी जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। उसे उपचार के...

बालाघाट में पुलिस पर पथराव :7 जवान समेत 16 घायल, गर्भवती महिला से कथित मारपीट का विरोध

summer express ,बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में गर्भवती महिला सावित्री चौधरी और उसके पति कैलाश चौधरी की गिरफ्तारी तथा थाने में कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में मंगलवार को मरार माली समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब आक्रोशित लोगों ने पुलिस...

पटियाला-मोहाली में ED की छापामारी, 300 करोड़ के विदेशी लेनदेन की जांच

summer express , चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पंजाब के पटियाला और मोहाली में कई ठिकानों पर छापामारी की। पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित एससीओ नंबर 29 में डीएम वेब सॉल्यूशन के कार्यालय पर ईडी की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि इस परिसर में कॉल सेंटर संचालित किया जाता था।...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.