Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पांगी घाटी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग, नव निर्वाचित प्रधान-उप प्रधानों ने सरकार के समक्ष उठाए विकास के मुद्दे

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:जिला चंबा की दुर्गम पांगी घाटी के नव निर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित इरावती होटल में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से पांगी घाटी के लिए विशेष विकास योजनाएं लागू करने और लंबे समय से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

प्रतिनिधियों ने कहा कि भौगोलिक रूप से अत्यंत दुर्गम होने के कारण पांगी घाटी आज भी स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं से पूरी तरह नहीं जुड़ पाई है। क्षेत्र के लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पांगी घाटी के समग्र विकास और स्थानीय समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए इसे अलग विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिया जाना चाहिए।पंचायत प्रतिनिधियों ने घाटी में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सड़क नेटवर्क के विस्तार और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने वर्षभर निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित टनल निर्माण परियोजना को जल्द शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि टनल निर्माण से पांगी घाटी का संपर्क पूरे वर्ष बना रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलने के साथ पर्यटन, व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो भविष्य में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करने की रणनीति बनाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.