Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में 25 ई-बसों से सफर आसान, रोज 1000 लीटर डीजल की बचत

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिली है। अंबाला में वर्तमान में 25 इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जा रही हैं, जिनका बड़ी संख्या में यात्री लाभ उठा रहे हैं। इन बसों के संचालन से जहां प्रदूषण में कमी आ रही है, वहीं यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और वातानुकूलित सफर की सुविधा भी मिल रही है।

हरियाणा रोडवेज अंबाला के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि जिले में फिलहाल 25 ई-बसें संचालित हैं। ये बसें शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों और आसपास के जिलों तक भी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रतिदिन लगभग 1000 लीटर डीजल की बचत हो रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईंधन खर्च में भी कमी आई है।

उन्होंने बताया कि सभी इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसे मार्गों पर भी बस सेवाएं शुरू की गई हैं, जहां लंबे समय से रोडवेज की नियमित सेवा उपलब्ध नहीं थी।

ई-बसों में सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि इन बसों में सफर आरामदायक होने के साथ सुरक्षित भी महसूस होता है। एसी सुविधा और सीसीटीवी निगरानी के कारण यात्रियों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने सरकार और परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध हुआ है।

बस चालकों ने भी इलेक्ट्रिक बसों को पारंपरिक डीजल बसों की तुलना में अधिक सुविधाजनक बताया। उनका कहना है कि इन बसों को चलाने में थकान कम होती है और प्रदूषण भी नहीं फैलता, जिससे कार्य करना अधिक सहज हो गया है।

महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अंबाला में हाई-कैपेसिटी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इससे इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाने में भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज पर्यावरण संरक्षण और बेहतर यात्री सुविधाओं के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक बसों के नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.