Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छात्राओं के साथ किसी भी तरह की ज्यादती स्वीकार नहीं, सरकार करेगी संज्ञान: ऊषा प्रियदर्शिनी

Summer express, बलिंदर कुमार ,कैथल। दिल्ली में छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि बहन-बेटियों के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई गलत घटना हुई है तो सरकार उसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

कैथल नागरिक अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में ऊषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि सरकार महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्रा को चोट पहुंची है तो उसके उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और सरकार इस पूरे मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार है। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कई बार कुछ असामाजिक और उपद्रवी तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं, जिससे अप्रिय परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी शिकायत या घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान ऊषा प्रियदर्शिनी ने कैथल नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने महिला मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.