Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद: लापता महिला की गड्ढे में मिली लाश, सास-ससुर ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश

फरीदाबाद | फरीदाबाद के रोशन नगर में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 24 अप्रैल को बिना किसी जानकारी के लापता हुई तन्नु राजपूत की लाश 20 जून को उसी के घर के सामने एक गड्ढे से बरामद हुई। मामले में पुलिस ने पहले ससुर भूप सिंह को गिरफ्तार किया था, अब क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सास सोनिया (45) को भी हिरासत में ले लिया है।

पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, निकला था पूरा प्लान

25 अप्रैल को तन्नु के पति अरुण सिंह ने पुलिस चौकी नवीन नगर में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी, जिस पर थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया था। मगर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पूरे मामले का चौंकाने वाला सच सामने आया।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने जब ससुर भूप सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि तन्नु और अरुण के बीच शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि तलाक की नौबत आ गई। इसी कारण परिवार ने तन्नु को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

गन्ने के जूस में मिलाई गई नींद की गोली

पूछताछ में खुलासा हुआ कि 21 अप्रैल को भूप सिंह ने तन्नु को गन्ने के रस में नींद की गोली मिलाकर पिला दी। जब वह बेसुध हो गई, तो रात में चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। फिर बेटे अरुण के साथ मिलकर शव को घर के सामने खोदे गए गड्ढे में दबा दिया गया।

हत्या को छिपाने के लिए अगली सुबह तन्नु की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई।

बेटे और बेटी पर भी शक

पुलिस अब आरोपी बेटे अरुण की तलाश में दबिश दे रही है, जो फिलहाल फरार है। वहीं भूप सिंह की बेटी काजल की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि क्या वह भी इस साजिश में शामिल थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.