Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खेड़ी आसरा में लगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, ग्रामीणों को मिला विशेषज्ञ उपचार

झज्जर । ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च संस्थान ने गांव खेड़ी आसरा में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

शिविर में संस्थान के विभिन्न विभागों के अनुभवी डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), हड्डी रोग तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के विशेषज्ञों ने मरीजों की विस्तृत जांच की। चिकित्सकों ने न केवल रोगों की पहचान की, बल्कि उचित उपचार संबंधी परामर्श भी दिया।

स्वास्थ्य शिविर की विशेषता यह रही कि जांच के साथ आवश्यक दवाइयां भी मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। सामान्य चिकित्सा विभाग द्वारा बीपी, शुगर और सामान्य बुखार की जांच की गई। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने दृष्टि परीक्षण किया, जबकि हड्डी रोग विभाग ने जोड़ों के दर्द व संबंधित समस्याओं पर परामर्श दिया। महिलाओं के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञों ने विशेष स्वास्थ्य जांच और मार्गदर्शन प्रदान किया।

शिविर का संचालन कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. चरण सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा और क्रियान्वयन संस्थान के संस्थापक डॉ. नरेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

संस्थान की ओर से बताया गया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.