Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा तिहरा मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, फरार शूटर ने बदली पहचान

यमुनानगर । खेड़ी लक्खा सिंह पुलिस चौकी के पास 26 दिसंबर 2024 को हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड में शामिल एक लाख रुपये के इनामी शूटर शुभम पंडित के संबंध में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि फरारी के दौरान उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने की कोशिश की, ताकि वह देश छोड़कर विदेश भाग सके। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से उसके विदेश भागने की योजना की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस एंगल पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

गांधीनगर थाना पुलिस ने शुभम पंडित के खिलाफ धोखाधड़ी, पासपोर्ट एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फर्जी पहचान का सहारा ले रहा है। जांच में पाया गया कि उसने उत्तर प्रदेश और झारखंड के अलग-अलग पतों पर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया।

लखनऊ स्थित पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन करते समय उसने अपने पिता का नाम पवन कुमार और माता का नाम कमलेश कुमार दर्ज कराया, जबकि उसके वास्तविक पिता का नाम घनश्याम तिवारी और माता का नाम नीरज तिवारी है। उसने जिला लखीमपुर खीरी के खोसियाना का पता दर्शाया। इसी तरह रांची स्थित पासपोर्ट कार्यालय में भी फर्जी पते के साथ आवेदन किया गया। आवेदन पत्र में जन्मतिथि भी गलत दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, शुभम का वास्तविक पता यमुनानगर की बैंक कॉलोनी तथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के साधोगंज गांव का है।

उल्लेखनीय है कि 26 दिसंबर 2024 को हुए तिहरे हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव मखमूलपुर निवासी 35 वर्षीय पंकज मलिक, गोलनी निवासी 32 वर्षीय वीरेंद्र राणा और उन्हेडी निवासी 34 वर्षीय अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीनों सुबह जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। इस वारदात से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी।

जांच में सामने आया था कि इस हत्याकांड की साजिश वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा, उसके भाई सूर्यप्रताप उर्फ नोनी और सन्नी सलेमपुर ने रची थी। नोनी और सन्नी फिलहाल विदेश में बताए जा रहे हैं। इस मामले में अब तक 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो शूटरों के सहयोगी थे। शूटर रोमिल वोहरा पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि एक अन्य शूटर राहुल को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। शुभम पंडित, अंकित गिरी सहित तीन शूटर अभी भी फरार हैं।

फरारी के दौरान 27 नवंबर 2025 को शुभम पंडित पर पंजाब के फगवाड़ा में फायरिंग करने का भी आरोप है। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी। छापेमारी के दौरान उसके पिता घनश्याम तिवारी, माता नीरज तिवारी और भाई दीपक तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। उन पर शुभम को शरण देने और फरारी में मदद करने का आरोप है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.