Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वैवाहिक विवाद निपटाने के नाम पर एएसआई ने मांगी रिश्वत, गिरफ्तार

Summer express,कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में 33 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए केयूके थाने में तैनात एएसआई शर्मिला मलिक को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई पर पीड़ित पक्ष से उसके पक्ष में बयान लिखकर मामले को रफा-दफा करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला एक वैवाहिक विवाद से जुड़ा है, जिसमें पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि एएसआई शर्मिला मलिक ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर अलग-अलग बातचीत की और शिकायतकर्ता से कहा कि मामले में दूसरे पक्ष की ओर से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है। जब शिकायतकर्ता ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो एएसआई ने मामले को निपटाने और बयान पक्ष में लिखने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की।

बाद में दोनों पक्षों के बीच 35 हजार रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें से 2 हजार रुपये एएसआई ने मौके पर ही ले लिए थे, जबकि शेष राशि देने के लिए शुक्रवार का समय तय किया गया था। इस बीच शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी।

एसीबी टीम ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता को 500-500 रुपये के 66 नोट दिए और तय स्थान पर भेजा। जैसे ही सेक्टर-13 क्षेत्र में एएसआई ने रुपये स्वीकार किए, शिकायतकर्ता ने इशारा किया, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामले में आगे की जांच जारी है और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.