Facebook-f Youtube X-twitter

कुलदीप सिंह राठौर का केंद्र पर हमला,FTA का विरोध

कांग्रेस में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई के संकेत

Summer express/शिमला, संजू :कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने एक साथ दो बड़े मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाते हुए राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर हलचल तेज कर दी है। उन्होंने जहां एक ओर केंद्र सरकार की नीतियों को निशाने पर लिया, वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस के भीतर अनुशासन को लेकर सख्ती के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

राठौर ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित Free Trade Agreement (FTA) के तहत सेब पर आयात शुल्क कम करने की संभावनाओं का जोरदार विरोध किया। उन्होंने इसे हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था और खासकर सेब उत्पादकों के हितों पर सीधा हमला बताया। उनका कहना है कि यदि विदेशी सेब कम शुल्क या शून्य टैरिफ पर भारतीय बाजार में आता है, तो स्थानीय बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। सस्ता आयातित सेब बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा और किसानों की आय पर गंभीर असर डालेगा।उन्होंने हिमाचल विधानसभा में पारित प्रस्ताव का हवाला देते हुए अन्य पहाड़ी राज्यों—उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर—से भी इसी तरह के प्रस्ताव लाने की अपील की। साथ ही पंजाब सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह मुद्दा केवल एक राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश के किसानों का है। राठौर ने बागवानों के हितों की सुरक्षा के लिए ‘किसान आयोग’ के गठन की भी मांग उठाई।

दूसरी ओर, उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के भीतर अनुशासनहीनता को लेकर सख्त चेतावनी जारी की। राठौर ने संकेत दिए कि जल्द ही अनुशासन समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें हालिया घटनाओं की समीक्षा कर कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी नेता या विधायक संगठन के कामकाज में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करेगा और पार्टी मंच के बाहर बयानबाजी करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने दो टूक कहा कि उनकी जवाबदेही केवल पार्टी हाईकमान और संविधान के प्रति है, और वे किसी दबाव में काम नहीं करते। राठौर ने स्पष्ट किया कि जो भी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाएगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.