Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री ने दमन यात्रा पर गए बच्चों से की बातचीत, अनुभव साझा किए

शिमला, 3 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम के जरिए जिला चंबा के ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ संवाद किया। ये 35 बच्चे वर्तमान में दमन और दीव के शैक्षणिक भ्रमण पर हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों से उनकी यात्रा के अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और यह भी जाना कि उन्हें यात्रा के दौरान किस प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं।

बच्चों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर मिलना उनके लिए बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने उत्साहपूर्वक बताया कि वे पहली बार हवाई जहाज से यात्रा करके दमन पहुंचे हैं और विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। बच्चों ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में नई सीख और आत्मविश्वास लेकर आई है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर बच्चे का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना’ विशेष रूप से निराश्रित बच्चों के लिए बनाई गई है, ताकि उन्हें शिक्षा, कोचिंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं बिना किसी बाधा के मिल सकें। इसके अलावा, सरकार द्वारा उनके विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।यह सभी बच्चे चंबा जिले के साहो, पांगी, चंबा और चिल्ली (तीसा) स्थित बाल देखभाल संस्थानों से संबंधित हैं, जिनमें 24 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। यह शैक्षणिक भ्रमण 31 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल 2026 तक चलेगा। यात्रा के दौरान बच्चों ने पहले दिल्ली में हिमाचल भवन में ठहराव किया, जिसके बाद वे हवाई मार्ग से सूरत पहुंचे और वहां से दमन के लिए रवाना हुए।यह पहल बच्चों को नई जगहों, संस्कृति और अनुभवों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.