Facebook-f Youtube X-twitter

घरौंडा मंडी में सैलजा ने परखी खरीद व्यवस्था, किसानों की समस्याएं उठाईं

Summer express, घरौंडा। कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने  घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और मजदूरों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए।

निरीक्षण के दौरान सैलजा ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान इस समय कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एक ओर उन्हें ऑनलाइन पोर्टल की जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर मौसम की अनिश्चितता उनकी फसलों को प्रभावित कर रही है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नजर नहीं आ रही हैं।

सैलजा ने कहा कि मंडी में बारदाने (बोरियों) की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई किसान खुले में गेहूं की ढेरियां लगाकर खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर जरूरी संसाधन उपलब्ध न होने से खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

मंडी में उनके पहुंचने पर कांग्रेस नेता रघुबीर संधू की टीम द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सैलजा ने आरोप लगाया कि सरकार किसान और मजदूरों के लिए अलग-अलग नियम बनाकर उन्हें उलझा रही है, जिससे मंडियों में अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था नहीं की गई तो खरीद प्रक्रिया और भी बाधित हो सकती है।

इस दौरान सैलजा ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला पार्टी हाईकमान के संज्ञान में है और संबंधित विधायकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना है। इस मौके पर कई कांग्रेस नेता और स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.