Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

युवाओं को जोड़ने की नई पहल: यूथ कांग्रेस ने शुरू किया ‘संविधान लीडरशिप प्रोग्राम’

Summer express /शिमला, संजू – शिमला में यूथ कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को वैचारिक रूप से सक्रिय करने के उद्देश्य से ‘संविधान लीडरशिप प्रोग्राम’ की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं को संविधान के मूल्यों से जोड़ना और उन्हें सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा जिंटा ने संगठन के भीतर मौजूद चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है, जहां मतभेद होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि इन कमियों से सीख लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है।यूथ कांग्रेस और NSUI को फिर से सक्रिय और संगठित करने की दिशा में यह कार्यक्रम एक अहम कदम है।उन्होंने बताया कि इस पहल का विशेष फोकस डिजिटल लीडरशिप पर रहेगा।इसके तहत सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय युवाओं और इंफ्लुएंसर्स से संपर्क साधा जाएगा।इन युवाओं को सीधे संगठन से जोड़ने के बजाय उनकी पहुंच और प्रभाव का उपयोग कर पार्टी की विचारधारा को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाकर प्रभावशाली युवाओं की पहचान की जाएगी। इसके लिए फॉर्म भरवाए जाएंगे और चयनित प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, नुक्कड़ सभाओं और छोटी बैठकों के जरिए युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।शुभ्रा जिंटा ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी आलोचना का स्वागत करती है और उसका उद्देश्य सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना और संविधान की रक्षा के लिए युवाओं को एकजुट करना है। यह कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेवा पखवाड़े के तहत शिमला से कंडाघाट तक सेवा कार्य, रक्तदान शिविर से लेकर 176 किलो लड्डू वितरण तक हुए कार्यक्रम

Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के तहत शिमला और कंडाघाट में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, लड्डू बांटने तथा दीपमाला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं...

ऊना में 18 सितंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

Summer express/ऊना, राकेश-: जिले में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब 18 सितंबर से ऊना जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल...

“मेरी डिग्री का क्या?” — युवा कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, छतर सिंह ने रोजगार को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अभियान की शुरुआत Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर “हैप्पी बर्थडे मोदी जी, मेरी डिग्री का क्या?” अभियान शुरू किया है। राजीव भवन शिमला में वीरवार को अभियान की शुरुआत करते हुए युवा कांग्रेस ने...

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.