Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के पास पीर पंजाल से हिमखंड गिरा,पर्यटकों में मची अफरा-तफरी

Summer express/ केलांग  -: अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास पीर पंजाल की चोटी से रविवार सुबह अचानक हिमखंड गिरने से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान उठे तेज बर्फीले गुब्बार ने वहां मौजूद पर्यटकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

जानकारी के अनुसार, उस समय कुछ पर्यटक चंद्रा नदी के पार मनाली-लेह हाईवे पर बर्फ के बीच समय बिता रहे थे। इसी दौरान पीर पंजाल क्षेत्र से हिमखंड खिसककर नीचे आ गिरा। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुए इस हादसे और बर्फीले गुब्बार ने पर्यटकों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हिमखंड गिरते ही जोरदार गर्जना हुई और बर्फ का सैलाब तेजी से नीचे की ओर बढ़ा, जिससे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हिमस्खलन का दृश्य और उसके बाद फैली अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है।गौरतलब है कि दो दिन पहले ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की सिफारिश पर लाहौल-स्पीति प्रशासन ने अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से सटे क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। बीआरओ ने इस इलाके में हिमखंड गिरने की आशंका जताई थी, जिसके चलते एहतियाती कदम उठाए गए थे।उपायुक्त किरण भड़ाना ने पर्यटकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेवा पखवाड़े के तहत शिमला से कंडाघाट तक सेवा कार्य, रक्तदान शिविर से लेकर 176 किलो लड्डू वितरण तक हुए कार्यक्रम

Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के तहत शिमला और कंडाघाट में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, लड्डू बांटने तथा दीपमाला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं...

ऊना में 18 सितंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

Summer express/ऊना, राकेश-: जिले में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब 18 सितंबर से ऊना जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल...

“मेरी डिग्री का क्या?” — युवा कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, छतर सिंह ने रोजगार को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अभियान की शुरुआत Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर “हैप्पी बर्थडे मोदी जी, मेरी डिग्री का क्या?” अभियान शुरू किया है। राजीव भवन शिमला में वीरवार को अभियान की शुरुआत करते हुए युवा कांग्रेस ने...

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.