Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमीन विवाद में बेटे ने पिता को कुचलकर उतारा मौत के घाट

Summer express, डबवाली  | डबवाली उपमंडल के गांव अहमदपुर दारेवाला में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। देर रात एक बेटे ने अपने ही 65 वर्षीय पिता जसवंत सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पिता को जीप से कुचला और इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो सिर पर तेजधार हथियार से कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक जसवंत सिंह गांव के निवासी थे और उनके परिवार में तीन बेटे व एक बेटी है। इनमें से एक बेटे की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक बेटा और बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटा राम सिंह अपने पिता से अलग रहता था और दोनों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार में तनाव उस समय और बढ़ गया जब जसवंत सिंह की बेटी, जो पंजाब में विवाहित थी और मानसिक रूप से कमजोर है, पति की मौत के बाद अपने मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि राम सिंह बहन की जमीन की देखरेख कर रहा था, लेकिन उसने उसका कुछ हिस्सा बेच दिया और पूरी रकम नहीं दी। इसी बात को लेकर जसवंत सिंह लगातार विरोध कर रहे थे और बेटी के हक की बात कर रहे थे।

जसवंत सिंह खेत में पानी लगाकर घर लौटे थे। इसी दौरान घर के पास ही पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में राम सिंह ने जीप से अपने पिता को टक्कर मारकर कुचल दिया और फिर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.